अलापुझा। मां द्वारा अपने ही आठ माह के शिशु को वाशिंग मशीन में डुबो कर मार डालने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मां ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मां के बारे में बताया जा रहा है कि वह मानसिंह तौर पर बीमार है। पुलिस सुत्रों ने बताया कि सुमा (40) का पिछले कुछ माह से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। उसने बुधवार को पुलिस थाने में आकर अपना अपराध स्वीकार कर आत्मसमर्पण किया। महिला ने पुलिस को बताया गया कि उसने अपने बच्चो को वाशिंग मशीन में डुबो दिया। इस घटना के वक्त महिला का पति बाहर गया हुआ था। घटना के बाद पुलिस द्वारा मकान का ताला तो़ड कर वाशिंग मशीन से बच्चो का डूबा हुआ शव बाहर निकाला।
भारत समाचार
वाशिंग मशीन में डुबो कर मां ने शिशु की हत्या





















