नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरूवार को 35 गोल्ड के लिए खिल़ाडी जोर आजमाइश करेंगे। इसमें तीरंदाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन और शूटिंग के मुकाबले भारत के लिए काफी अहम होंगे। भारत को इनमें जबर्दस्त कामयाबी की उम्मीद है। इनमें से कुश्ती में चार और भारोत्तोलन में दो फाइनल मुकाबले होने हैं। वहीं डॉ. कर्णीसिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग के चार अहम मुकाबले होंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक जीतने का सिससिला जारी है। अब तक भारत ने कुल 11 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं। बुधवार को निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण व 3 रजत, भारोत्तलन व कुश्ती में 1-1 स्वर्ण व 1 रजत तथा दो कांस्य पदक जीते। भारोत्तोलक रवि कुमार ने भई स्वर्ण पदक जीता।
भारत समाचार
आज 35 मेडल के लिए होंगे मुकाबले




















