कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ततैये के काटने से ओलम्पियन की मौत

शिमला। पिछले "स्पेशल ओलम्पिक" खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबॉल टीम के सदस्य रहे विक्रम की ततैयों के काटने से मौत हो गई।
विक्रम 21 साल के थे। वह 2007 के शंघाई "स्पेशल ओलम्पिक" खेलों के ग्रीष्मकालीन संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने वाली वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे। स्पेशल ओलम्पिक खेलों का आयोजन बौद्धि रूप से अक्षम एथलीटों के लिए आयोजित होता है।
हिमाचल स्पेशल ओलम्पिक कमिटी की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने बताया कि विक्रम रविवार को अपने खेत में काम कर रहे थे तभी ततैयों ने उन्हें काट लिया। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें