सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि इस बार उनकी टीम एशेज श्रृंखला 5-0 से जीतने में कामयाब होगी। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ खिलाç़डयों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन खिलाç़डयों का फॉर्म अच्छा नहीं है वह टीम में अपना स्थान पक्का नहीं समझें।
यह पूछने पर कि एशेज श्रृंखला में क्या युवा खिलाç़डयों को मौका देना चाहिएक् इस पर पूर्व कप्तान ने कहा, क्यों नहीं। हमें इसको भी दूसरी श्रृंखला की ही तरह लेनी चाहिए। "द एज" ने स्टीव के हवाले से लिखा है, ""मैं कभी भी उम्र को ध्यान में रखकर टीम चुनने के पक्ष में नहीं रहा हूं। मैं उन खिलाç़डयों को टीम में रखना चाहूंगा जिनके अंदर कुछ कर गुजरने का माद्दा हो। इसके अलावा जो अपने कार्य को अच्छी तरह से निभाने में सक्षम हों। "" वॉ ने कहा, अगर टीम में सभी 11 खिल़ाडी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी उम्र 30 या सभी की उम्र 20 वर्ष हो तो भी ठीक है। गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला गंवाया है। इसी का नतीजा रहा कि कंगारू टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर पांच पर पहुंच गई है। 168 म्ौचों में शिरकत कर चुके पूर्व कंगारू कप्तान का कहना है हमारे पास 19 वर्षीय जोश हेजवुल्ड, जेम्स पैटिसन व रेयान हैरिस जैसे कई प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं जो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रिकी पोंटिंग के बारे में वॉ ने कहा कि अगर कोई खिल़ाडी खराब फॉर्म से गुजर रहा है तो उसे देखना चाहिए कि उससे कहां पर गलती हो रही है और उसे सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। अगर वह अपनी फॉर्म में सुधार ला सकता है तो ठीक वरना उसे बाहर का रास्ता देखना चाहिए।
भारत समाचार
ऑस्ट्रेलिया जीतेगा एशेज श्रृंखला : स्टीव वॉ





















