कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

नई दिल्ली। अगर आप इंटरनेट की कम स्पीड को लेकर परेशान रहते है तो अगले महीने यानी जुलाई से आपकी इस समस्या का अंत हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कह दिया है कि 3-जी की नीलामी में आगे रही सभी छह टेलीकॉम कंपनियों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं मुहैया करा दी जाएंगी। टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के सलाहकार अशोक चंद्रा के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में हुई 3जी नीलामी के बाद अब देश भर के 22 सर्किल में 20 मेगाहट्üस पर ब्रॉडबैंड शुरू कर दी जाएंगी। हाईस्पीड ब्रॉडबैंड के अंतर्गत उपभोक्ताओं को इंटरनेट पर 3 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।
हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं लेकर बाजार में उतरने वाली कंपनियों में सबसे आगे मुकेश अंबामी के आधिपत्य वाली इंफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड है। इसके अलावा भारती एयरटेल, क्युवालकॉम, एयरसेल, टिकोना डिजिटल नेटवर्कस और ओगेरे है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें