नई दिल्ली। विश्व चैपियन तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक से चूक गई। उन्हें रजत से ही संतोष करना पडा। वह अपने प्रदर्शन से निराश नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने प्रदर्शन पर निराशा नहीं है। हां, भारत में आकर दूसरे देश का निशानेबाज यदि स्वर्ण पदक जीत जाए तो उसका दुख जरूर होता है।
तेजस्विनी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में लिए ज्यादा समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विश्व चैपियनशिप के बाद मुझे तुरंत ट्रायल में हिस्सा लेना पडा। उसके बाद कुछ दिन मैंन रेस्ट किया। तैयारी के लिए जितना समय चाहिए था उतना नहीं मिल पाया।
तेजस्विनी ने कहा कि निश्चित रूप से मुझे भी और देशवासियों को भी मुझसे स्वर्ण की उम्मीद थी। दो स्पार्धाओं में मेरा प्रदर्शन बहुत खराब रहा। स्वर्ण नहीं जीत पाई इसका अफसोस रहेगा और इसके लिए मैं खुद को ही जिम्मेदार मानती हूं।
भारत समाचार
स्वर्ण नहीं जीतने का अफसोस रहेगा : तेजस्विनी





















