कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टोरंटो फिल्म महोत्सव में दैट गर्ल इन एलो बूट्स की धूम

टोरंटो। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म "दैट गर्ल इन एलो बूट्स" की काफी धूम मची हुई है।
इस फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया "अविश्वसनीय" है। कश्यप ने आईएएनएस को बताया, ""टोरंटो ही नहीं वेनिस में भी इस फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया अविश्वसनीय रही। मैंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म को इतना सराहा जाएगा और दर्शकों की प्रतिक्रिया इस कदर होगी।"" फिल्म "देव डी" के बाद "दैट गर्ल इन एलो बुट्स" फिल्म से भारतीय फिल्म निर्माता के रूप में कश्यप को बहुत प्रतिष्ठा मिली है। इस फिल्म के माध्यम से सामाजिक वास्तविकता को चित्रित किया गया है। किसी दर्शक ने शुक्रवार को कहा, ""यह एक ऎसी फिल्म है जिसमें भारतीय समाज की कमजोरी को दर्शया गया है।"" "दैट गर्ल इन एलो बूट्स" एक ऎसी अंग्रेज ल़डकी रूथ की कहानी है जो अपने बंगाली फोटोग्राफर पिता की तालाश में भारत आती है। इस फिल्म में रूथ का किरदार निभाने वाली कश्यप की सहयोगी काल्की कोएचलिन फ्रांसीसी दंपति की बेटी हैं, जो भारत में पैदा हुई थी।
अनुराग कश्यप की फिल्म "देव डी" में चंद्रमुखी का किरदार निभाने वाली काल्की ने एक बार फिर शानदार अभिनय किया है। "देव डी" में उम्दा अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली काल्की अच्छी हिंदी बोलती हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें