कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर में पहुंचे विजेंदर सिंह

नई दिल्ली, 6 सितंबर। इटली के मिलान शहर में हो रही विश्व मुक्केबाज चैंपियनशिप में मिडिल वेट के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त भारत के विजेंदर सिंह ने शनिवार को कजाकस्तान के अजमत बेल्गिबयेफ को एक शानदार मैच में 14-8 से हराकर प्री क्वार्टर में जगह बनाई। हरियाणा के मुक्केबाज विजेदर पहले राउंड में तो कुछ लडखडाए, लेकिन अगले दो राउंडों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और स्कोर 9-8 रहा आखिरी राउंड तक आते आते उनका स्कोर 14-8 हो गया था। विजेंदर का अगला मुकाबला कनाडा के स्टीव रोल्स से आठ सितंबर को होगा। जीत के बाद विजेंदर ने कहा कि मुझे आत्म संतोष और खुशी है। जीत के साथ चैपियनशिप की शुरूआत कर पाना बहुत बडी बात है। 23 वर्षीय विश्व नंबर दो मुक्केबाज विजेंदर सिंह को बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक मिला था। अभी पिछले महीने ही उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलरत्न पुरस्कार भी दिया गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें