नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक यश चोप़डा छह साल बाद अपनी नई फिल्म की शुरूआत करने जा रहे है। अगले साल वह इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।
यश चोपडा ने इससे पहले 2004 में शाहरूख खान और प्रिटी जिंटा को लेकर वीर-जारा बनाई थी। 78 वर्षीय यश चोपडा ने हिंदी दशकों को कभी कभी, सिलसिला, चांदनी, लम्हे और दिल तो पागल है जैसी फिल्में दी है।
उन्हें सोमवार को स्विटजरलैंड की सरकार ने स्विस एंबेसडर पुरस्कार 2010 से सम्मानित किया है। यश चोप़डा को यह पुरस्कार अपनी फिल्मों के जरिये स्विट्जरलैंड को प्रचारित करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि यश चोप़डा ने अपनी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग स्विट्जरलैंड में की हैं।
इस अवसर पर यश चोप़डा ने कहा भारत से बारह मेरे लिए शूटिंग करने का मतलब है स्विट्जरलैंड क्योकि यहां मौजूदा परिवेश हर लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहा के हरे भरे मैदान और बर्फ से ढके पह़ाड धरती पर स्वर्ग का एहसास कराते हैं। यही कारण है कि मेरी फिल्मो में लिया जाने वाला हर एक शाट,प्रत्येक फ्रेम लोगों के जेहन में दर्ज हो जाता हैं।
भारत समाचार
छह साल बाद यश चोपडा निर्देशित करेंगे अपनी अगली फिल्म





















