लॉस एंजेलिस। मशहूर पॉप गायिका मारिया कैरे मां बनने वाली है, और एक शो में प्रदर्शन के दौरान वह स्टेज पर फिसल गई। सूत्रों के अनुसार, ऊंची हिल्स, छोटी स्कर्ट और जालीदार स्टोकिंग पहनी कैरे हफ्ते के अंत में सिंगापुर में दर्शकों के सामने परफॉर्म कर रही थी। 40 वर्षीय कैरी के पांव फिसलने के तुरंत बाद उनके सहायक डांसर उनके पास पहुंचे और उन्हें संभाल लिया। उठने के बाद उत्साहित कैरे ने दर्शकों को कहा, यह सब जानबूझकर था।
भारत समाचार
और फिसल गई मारिया





















