नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय को अपने नए प्रशिक्षिण स्थल के रूप में गोद लिया है। इसे साई के नए "एक्सटेंशन सेंटर" के रूप में जाना जाएगा। जेएमआई की मीडिया समन्वयक सिमी मल्होत्रा ने कहा, ""जामिया को साई के "विशेष प्रशिक्षण स्थल" के रूप में गोद लिया गया है। यहां जूनियर स्तर के प्रशिक्षु खिलाç़डयों को प्रशिक्षित किया जाएगा।"" सिमी ने बताया कि ऎसे कॉलेज, जो खेलों में रूचि रखते हैं, जहां खेलौं से जु़डी सुविधाएं हैं और जहां से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिल़ाडी पैदा होते रहे हैं इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। सिमी ने बताया कि जामिया प्रशिक्षण स्थल पर हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबाल और वॉलीबॉल के प्रशिक्षण के लिए चयन हेतु ट्रायल 13 और 14 सितंबर को होंगे। इसमें 14 से 19 वर्ष की उम्र के उम्मीदावर हिस्सा ले सकते हैं।
भारत समाचार
जामिया बना साई का विशेष प्रशिक्षण स्थल





















