कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्रिकेटरों ने की हैदर की आलोचना, सरकार ने भी साथ छोडा

कराची। पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि विकेटकीपर जुलकरनैन हैदर ने टीम होटल छोडकर लंदन जाने का फैसला करके बहुत बडी गलत की। रज्जाक ने दुबई से लौटने केबाद पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि उसने सही फैसला किया। यदि उसे कोई दिक्कत थी तो सीनियर खिलाडियों या टीम प्रबंधन को बताना चाहिए था। उसने बहुत बडी गलती की। उन्होंने कहा कि हैदर युवा और उदीयमान खिलाडी है, लेकिन उसक अनुपस्थिति का टीम पर भविष्य में खास असर नहीं पडेगा।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तन आसिफ इकबाल ने भी हैदर के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जुलकरनैन को मीडिया अभी जो तवज्जो दे रहा है वह उसका हकदार है। उसने जो कुछ भी किया बहुत गलत किया और इससे पाकिस्तान क्रिकेट की बदनामी हुई है।

वहीं पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह हैदर की ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने में कोई मदद नहीं करेगी। पाकिस्तान के खेल मंत्री एजाज हुसैन जखरानी ने एशियाई खेलों के लिए चीन रवाना होने से पहले कहा कि सरकार ब्रिटेन में शरण लेेने की हैदर की योजना में कोई मदद नहीं करेगी। हम उनके किसी कदम का समर्थन नहीं करते है। अगर उन्हें किसी तरह का कोई खतरा था तो उन्हें हमें बताना चहिए था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें