भारत समाचार
विपुल शाह का डर, कहीं टूट न जाए ऎश से दोस्ती

इस के बाद यह भी खबर आई कि ऎश्वर्या ने प्रीतम का एक गीत करने से मना कर दिया है। जबकि उस गीत के लिए तो मैंने ही इंकार किया था। शाह ने कहा, ऎश्वर्या एक बहुत सम्मानित व्यवसायी हैं। यह देखकर बहुत दुख होता है किस तरह मीडिया में एक चटपटी कहानी बनाकर उनकी कडी मेहनत का उपहास किया जाता हैं। वह एक आसान निशाना रहीं हैं। अब जिस तरह की अफवाहें फैल रही हैं वे उनके साथ मेरे संबंध को खराब कर सकती हैं। वह लंबे समय से मेरी मित्र है और मुझे डर है कि हमारी दोस्ती टूट ना जाएं।




















