नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 3 इडियट्स की शूटिंग निपटा चुके हैं और स्वीकार करते है कि वह यह सोचकर घबराए हुए हैं कि इस फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी। यह फिल्म चेतन भगत की किताब फाइव प्वाइंट पर आधारित राजकुमार हीरानी की है। आमिर खान पिछले दिनों अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त रहे। फिल्म के अंतिम गीत की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आमिर ने अपने ब्लòाग आमिर खान डॉट कॉम पर लिखा है, मुझे लगता है कि हम जैसी फिल्म बनाना चाहते थे वैसी बना सके हैं। 3 इडियट्स के निर्माता विधु विनोद चोपडा हें। आमिर के साथ शरमन जोशी, आर माधवन, करीना कपूर और मोना सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे।