कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत पर आधारित और फिल्में बना सकते हैं बॉएल

टोरंटो। भारत के सबसे ब़डे महानगर मुंबई की झुग्गी बस्तियों पर आधारित अपनी मशहूर फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" के जरिए ऑस्कर जीत चुके ब्रिटिश फिल्मकार डैनी बॉएल आने वाले दिनों में भारत पर आधारित कुछ और फिल्मों का निर्माण कर सकते हैं। बॉएल इन दिनों टोरंटो फिल्म महोत्सव में अपनी ताजातरीन फिल्म "127 ऑवर्स" को प्रचार के लिए आए हैं।
बॉएल ने कहा कि उनके दिमाग में "भारत को लेकर कुछ और कहानियां हैं।" बॉएल को जब यह बताया गया कि सारा मैक्कार्थी की फिल्म "द साउंड ऑफ मुंबई : ए म्यूजिकल" ने टोरंटो में काफी तारीफ बटोरी है, तब बॉएल ने कहा कि उन्होंने भी ऎसा सुना है। बॉएल मानते हैं कि भारत में किसी भी फिल्मकार को कई कहानियां मिल सकती हैं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, ""भारत में विचारों की कमी नहीं है। एक फिल्मकार भारत पर आधारित कई फिल्में बना सकता है।"" यह पूछे जाने पर कि क्या वह "स्लमडॉग..." के बाद कोई और फिल्म भारत में बनाने पर विचार कर रहे हैं, बॉएल ने चुप्पी साध ली। बॉएल ने "स्लमडॉग..." की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ""मेरा मानना है कि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं।"" यह पूछे जाने पर भी दुनिया भर में चर्चा का विषय होने के बावजूद पिंटो को बॉलीवुड से प्रस्ताव क्यों नहीं मिल रहे हैं। बॉएल ने कहा, ""पिंटो ने भी मुझसे यही कहा है। इसका कारण मैं नहीं जानता। वह काफी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। हम एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं।"" टोरंटो महोत्सव में पिटों की दो फिल्मों का प्रीमियर होने जा रहा है। पहली फिल्म वूडी एलन की "यू विल मीट ए डार्क टॉल स्ट्रेंजर" और दूसरी फिल्म जूलियन स्काबेल की "मिराल" है। बहरहाल, बॉएल की "127 आवर्स" में स्पाइडरमैन स्टार जेम्स फ्रांको ने काम किया है। इस फिल्म की समारोह में अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती क्योंकि फिल्म के प्रदर्शन में कई बार देरी हुई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें