पुणे: पब्लिक प्लेस पर थूकने पर 1,000 रूपये का जुर्माना
Sep 26, 2009 1:36 AM
पुणे, 26 सितंबर। पुणे नगर निगम ने शहर में स्वाइन फ्लू के मद्देनजर यहां पब्लिक प्लेस पर थूकने पर जुर्माने की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। पब्लिक प्लेस पर थूकने पर जुर्माने की राशि पहले सिर्फ 25 रूपए थी। पुणे नगर निगम ने इसे बढ़ाकर 1,000 रूपये कर दिया है। यह जुर्माना शनिवार से प्रभावी हो गया है। पुणे नगर निगम के कमिश्नर महेश जग़डे ने कहा कि स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोेकने के लिए यह कदम उठाया गया है। शहर में स्वाइन फ्लू से अभी तक 61 लोग मारे जा चुके है और इन्फेक्शन के मामले रोज बढ़ रहे है।