कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दक्षिणी मुंबई में इमारत का हिस्सा ढहा

मुंबई। दक्षिण मुंबई में आज पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि डॉकयार्ड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रे चैंबर नाम की इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिससे इसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर तीन लोग फंस गए तथा नीचे की मंजिल पर भी दो लोग फंस गए।
इन्हें वहां से निकलने के लिए मौके पर दकमल की पांच गाç़डयां पहुंची। खबर लिखे जाने तक इन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी थे। वहां रहने वाले लोगों के अनुसार एक व्यक्ति इमारत में अपने घर में कुछ परिवर्तन करा रहा था। इससे इमारत को खतरा पैदा हो गया था। इस बारे में बीएमसी से शिकायत भी की गई थी लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई और अंतत: इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें