जम्मू। किश्तव़ाड जिले में आज हुए भूस्खलन में चार लोग दब गए। उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जम्मू से करीब 160 किलोमीटर दूर किश्तव़ाड जिले में कुछ ग्रामीण पदयरना गांव जा रहे थे। रास्ते में ये लोग यर पुल्लर में हुए भू स्खलन में फंस गए। पुलिस ने बताया कि सेना व पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर लिखे जाने तक उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।