लंदन। विवाहेत्तर संबंधों के कारण मुश्किलों में घिरे गोल्फ टाइगर वुड्स के लिए हॉलीवुड अभिनेता मेल गिब्सन ने कहा कि उसे अकेला छोड दिया जाना चाहिए। गिब्सन के अनुसार किसी मशहूर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिंदगी में झांकने की एक सीमा होती है और उस सीमा का लांघा नहीं जाना चाहिए। गिब्सन ने कहा कि वह वुड्स की पीडा सकझ सकते है क्योकि पिछले वर्ष अपनी पत्नी रोबेन के साथ तलाक के बाद उन्होंने इसी तरह की पीडा झेली पडी थी। सूत्रों के अनुसार गिब्सन ने बताया कि इस बात को अच्छी तरह समझ गए है कि मीडिया को अच्छी तथा महत्वपूर्ण खबरों को छोडकर मशहूर लोगों की जिंदगी में झांकते में मजा आता है। गिब्सन ने कहा कि मै वुड्स का दर्द समझ सकता हूं। मेरी सुहानुभूति उनके साथ है। हम गंभीर मुद्दों पर बात क्यो नहीं करते। क्यो हम किसी महशूर व्यक्ति की जिंदगी में झाकने में रूचि लेते है।