मुंबई। बॉलीवुड में कामयाब आइडिया रोग की तरह फैलता है। निर्देशक राजकुमार हिरानी की थी। इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल क्या मचाया, थ्री को लेकर और एक और फिल्म की तैयारी हो गई। नाम है थ्री लूजर्स। ऎसा नहीं कि ये फिल्म हिरानी की फिल्म का मजाक होगी या चेतन भगत के किसी उपन्यास से इसका कुछ लेना-देना होगा। खास बात ये है कि फिल्म का नाम भले बही थ्री लूजर्स है, पंरतु इसमें होगे चार सितारे संजय दत्त, गोविन्दा, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना। अब देखने वाली बात ये होगी कि तीन लूजर्स यानि खोने वाले कौन और कौन एक पाएगा.. मगर क्या.. अष्ट विनायक के लिए इंद्र कुमार फिल्म का निर्देशन करेगे।