मुंबई, 30 सितंबर। प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति के बेटे राजेन्द्र शेखावत के खिलाफ अमरावती से विधानसभा चुनाव ल़ड रहे कांग्रेस के बागी नेता सुनील देशमुख ने विधानसभा चुनावों तक सभी सरकारी कार्यालय से राष्ट्रपति के फोटो हटाने की मांग की है। सुनील देशमुख ने चुनाव आयोग से इस बारे में अपील दायर की है। देशमुख को मनाने के लिए पार्टी आला नेताओं की सभी कोशिशे बेकार गई। देशमुख ने अमरावती से राष्ट्रपति के बेटे राजेन्द्र शेखावत के खिलाफ नाम वापस नहीं लिया। देशमुख तीसरे मोर्च के समर्थन से निर्दलिय चुनाव ल़ड रहे है।