जापान एयरलाइंस का दीवालिया घोषित करने के लिए आवेदन
Jan 19, 2010 12:48 AM
टोक्यो। एशिया की सबसे बडी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया है। जापान एयरलाइंस के शेयर मòूह के बल जा गिरे और कंपनी की कुल कीमत घटकर 15 करोड डॉलर रह गई है जो कि एक नए जंबों जेट की कीमत से भी कम है। जापान के इतिहास में इस घटना को सबसे बडी व्यावसायिक नाकामियों में गिना जा रहा है। कंपनी के दीवालियां होने से लगभग 15 हजार नौकरियों जाएंगी जो कंपनी के कुल कर्मचारियों का एक तिहाई हिस्सा है। जापानी मीडिया के अनुसार कंपनी के बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी इस्तीफा देने का फैसला किया है। कंपनियों को उबारनेवाली जापान की एक सरकार समर्थित संस्थ का कहना है कि वह एयरलाइंन को उबारने के लिए तीन खराब येन या तीन अरब 30 करोड डॉलर खर्च कर सकती है। जापान सरकार कहना है कि जापान एयरलाइंस की उडानों पर कंपनी के जीर्णोद्धार के काम से कोई असर नहीं पडेगा।