भारत समाचार
तेल उत्पादन में होगी 40 प्रतिशत वृद्धि

यह जानकारी हाइड्रोकार्बन महानिदेशक एस के श्रीवास्तव ने यहां तेल और गैस क्षेत्र पर वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसाचैम द्वारा आयोजित 12वें ऊर्जा सम्मेलन में दी। इस समय देश में तीन करोड 30 लाख टन कच्चो तेल का उत्पादन हो रहा है, निवेश गतिविधियों बढने से 2012-13 तक इसके चार करोड 60 लाख टन तक पहुंच जाने की उम्मीद है। वर्तमान में गैस उत्पादन 33 अरब घनमीटर पर है। 2013-14 तक इसके 70 अरब घनमीटर और 2015-16 तक 84 अरब घनमीटर सालाना तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार तेल और गैस क्षेत्र में जल्द से जल्द खुले क्षेत्र की लाईसेसिग नीति शुरू करने जा रही है। इससे लिए राष्ट्रीय डाटा केन्द्र तैयार किया जाएगा।




















