भारत समाचार
डेम्पो ने लाजोंग एफसी को 4-1 से पराजित किया

डेम्पों ने हाफ टाइम तक 3-0 की आरामदायक बढत हासिल कर ली थी। एंथोनी परेरा ने पांचवे मिनट में ही डेम्पो को बढत दिला दी थी। इसके सात मिनट बाद राबटो मेडिस सिल्वा ने स्कोर 2-0 कर दिया। पहला हाफ समाप्त होने के तीन मिनट पहले छेत्नी ने एक शानदार गोल से इस बढत को 3-0 तक पहुंचा दिया।
हालांकि दूसरे हाफ के सातवें मिनट में जेम्सजिबिली ने गोल कर लाजोग का खाता खोला, लेकिन छेत्नी ने 56 वें मिनट में एक गोल उसकी वापसी के सारे दरवाने बंद कर दिए। इसके बाद डेम्पों की जीत बस समय की बात ही हर गई। उधर कोलकाता में ईस्ट बंगाल और जेसीटी के बीच खेला गया मैच निराशाजनक ढंग से गोल रहित ड्रा के रूप में समाप्त हुआ। ईस्ट बंगाल के कप्तान बाइचुंग भूटिया अपनी तमाम कोशिशें के बावजूद अपनी टीम के लिए कोई गोल नही कर पाए।




















