कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दूध की कीमते बढाने का कोई प्रस्ताव नहीं

नई दिल्ली। दूध की कीमतों पर असमंजस की स्थिति पैदा करने के लिए मीडिया को दोषी ठहराते हुए कृषि शरद पवार ने आज कहा कि दूध के दाम बढाने का केन्द्र का कोई प्रस्ताव नहीं है। यहां ग्रामीण विकास पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पवार ने बतया, दूध की कीमतों को लेकर हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं है, यह सब मीडिया द्वारा गढा गया है पवार ने कहा कि विश्व की सबसे बडा दुग्ध उत्पादक देश होने के बावजूद भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्ध अन्य विकासशील देशों के बराबर भी नहीं है, विकसित देशों को तो छोड दे, मैने यहीं कहा था उन्होने कहा कि दुग्ध उत्पादन में चार फीसद की वृद्धि कृषि उत्पादन से कही अधिक है। उल्लेखनीय है कि पवार ने कल कहा था कि दूध की कीमते बढाने की मांग पर राज्य सरकारों को निर्णय करने की जरूरत है पवार के इस बयान पर राजनीतिक दलों ने उनकी कडी आलोचना की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें