कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेसी की दीवानी है बिपाशा बसु

नई दिल्ली। दुनियाभर में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के लाखों चाहने वाले हो लेकिन यह अदाकार लियोनेल मेसी और खेलों में फुटबाल को बहुत पसंद करती है। बॉलीवुड की बिल्लो रानी ने दिल्ली हाफ मैराथन की प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा करते हुए कहा कि उनके बॉयफ्रेड जॉन अबाहम भी फुटबाल को पसंद करते है और अच्छे फुटबालर है। बिपाशा ने कहा कि मै फुटबाल और मेरी को बहुत पसंद करती हूं। वैसे जॉन को भी फुटबाल बहुत पसंद है। इस बंगाली बाला ने साथ ही कहा कि उन्हें बचपन से खेल के प्रति प्रेरणा नहीं मिली लेकिन वह चाहती है कि नई पीढी के साथ ऎसा नहीं हो। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि नई पीढी को नई खेल के प्रति प्रेरित किया जाए क्योकि वे केवल फिटनेस ही नहीं बल्कि पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए भी जरूरी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें