भारत समाचार
विमानन क्षेत्र 2011 तक संकट से उबर जाएगा

उन्होंने कहा कि 2008-09 में वैश्विक आर्थिक संकट, विमान ईधन के ऊंचे दाम और यात्रियों की संख्या में गिरावट के चलते विश्वभर में विमानन क्षेत्र को जबर्दस्त झटका सहना पडा। पटेल ने कहा कि बुरा दौर तकरीबन समाप्त हो चुका है और अब इस क्षेत्र में तेजी की उम्मीद कर रहे है।
नागर विमानन मंत्री ने कहा- यात्रियों की संख्या में 30 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई जिससे ब्रिटिश एयरवेज सहित विश्व में कई दिग्गज विमानन कंपनियों को घाटा उठाना पडा। लेकिन 2009 की आखिरी तिमाही ने उम्मीद की किरण दिखाई।




















