भारत समाचार
युवक को गोली मारकर चेक लुटे

रूपेश की हालात गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अजमेरी गेट निवासी रूपेश किसी कुरियर कंपनी में नौकरी करता है।
वह शुक्रवार सुबह आईपी एक्सटेंशन स्थित कॉरपोरेशन बैंक पहुंचा। सुबह 10:30 बजे के करीब जैसे ही बैंक से बाहर निकलकर अपनी बाइक पर सवार होने लगा उसे दो बदमाशों ने घेर लिया। दोनों के पास कट्टे थे। उन्होंने रूपेश से बैग लूटने की कोशिश की। विरोघ करने पर पहले हवाई फायरिंग की, बावजूद इसके उसने बैग नहीं छोडा तो बदमाशों ने उस पर दो गोलियां दागी। उनमें से एक गोली उसके पेट में लगी, दूसरी गोली उसे छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही रूपेश की पकड ढीली पड गई। बदमाश बैग से चेक लूटकर फरार हो गए।




















