कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा मुंबई में व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी भारत यात्रा के दौरान छह नवंबर को मुंबई में अमेरिका-भारत व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
भारत के साथ व्यापार करने वालीं 300 से अधिक अमेरिकी कंपनियों का प्रतिनिधि और व्यापार को प्रोत्साहित करने वाले इस समूह ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा की भारत यात्रा की शुरूआत व्यापार और उद्यमशीलता की होने वाली बैठक से होगी। यूएसआईबीएस ने कहा, ""राष्ट्रपति की यह यात्रा अमेरिका का भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। इसके अलावा दोनों देशों को महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। परिषद के मुताबिक राष्ट्रपति की इस यात्रा से रेखांकित होगा कि आने वाले दशकों में भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी है। उल्लेखनीय है कि नवंबर में भारत दौरे पर आने वाले ओबामा के मुंबई और नई दिल्ली के अलावा अमृतसर भी जाने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें