कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आज मंहगाई फिर दागेगी मिसाइल

नई दिल्ली। कुछ दिनों की राहत के बाद आज फिर पेट्रोल ,डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की किमतों पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में विचार-विमर्श होने की संभावना है। किरीट पारिख समिति की सिफारिशों के अनुरूप यदि पेट्रोल, डीजल के दाम नियंत्रण मुक्त कर दिए जाते है, तो पेट्रोल के करीब साढे तीन रूपए और डीजल में ढाई रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हो सकती है। रसोई गैस में 100 रूपए प्रति सिलेंडर बढानें की सिफारिश की गई थी। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा 25 रूपए प्रति सिलेंडर बढाने की कोशिश कर सकते है। समिति ने पेट्रोल और डीजल के दाम सरकारी शिंकजे से मुक्त कर बाजार पर छोडे देने और राशन में बिकने वाले केरोसिन में 6 रूपए तथा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल 100 रूपए बढाने की सिफारिश की थी। जानकार सूत्रों के अनुसार खाद्यान्न, रासायनिक खाद और पेट्रोलियम पदार्थो के बढते सब्सिडी बोझा के चलते सरकार ईधन के दाम बढा सकती है। योजना आयोग के पूर्व सदस्य किरीट पारिख की अध्यक्षता में ईधन मूल्य नीति पर बठित समिति पे पिछले सप्ताह ही अपनी रिपोर्ट पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा को सौंप दी थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें