भारत समाचार
सिख दंगा पीडितों ने शताब्दी एक्सप्रेस रोककर पथराव किया

नजदीक आने पर ह़डबडी में ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रके लगाई, लेकिन ट्रेन काफी दूर जाकर रूकी और ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी दंगा पीडितों को भागकर जान बचानी पडी। जिससे दंगा पीडित भ़डक उठे और ट्रेन पर पथराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों के पथराव के कारण हालांकि, टे्रन को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ट्रेन के कुछ डिब्बों के शीशे जरूर टूट गए। सूत्रों ने बताया कि दंगा पीडितों के विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए शताब्दी एक्सप्रेस को ट्रैक पर ही ख़डा करना प़डा।
हालांकि, बाद में ट्रैक बदलकर दूसरे रूट से ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगभग 600 प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर से आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को शुक्रवार सुबह लुधियाना स्टेशन पर रोक दिया। प्रदर्शनकारी सिख दंगों के पीडितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देश भर में सिख दंगे भडक उठे थे।




















