कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोटी कमाई के झांसे में न आए निवेशक

मुंबई। निवेश के बारे में वेबसाइटों तथा सलाहकारों की भरमार के बीच बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों को आगाह किया है कि भारी भरकम या जल्द रिटर्न के दावों के चक्कर में नही पडें। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड(सेबी) ने एक बयान में निवेशकों व आम लोगों को सलाह दी है कि वे वेबसाइटों तथा टीवी चैनलों पर जल्द लाभ तथा अवास्तविक भारी रिटर्न के वादों वाली सूचनाओं के चक्कर में नही आए। बाजार में निवेश पर सलाह देने वाली वेबसाइटों की बाढ है। सेबी का कहना है कि इनमें से अनके वेबसाइट निवेश की ऎसी राय देती है जिसका कोई उचित कारण नहीं होता और वे दिग्भ्रमित करने वाली होता है। बाजार के अनुसार निवेशक निवेश का फैसला पूरी तरह सोच समझ कर ले और सौदे सेबी से पंजीकृत बिलौलियों के माध्यम से ही करें।

अन्य खबरें

अन्य खबरें