मुंबई, 6 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अब हनुमान के रूप में नजर आएंगे। जी हां फिल्म निर्माता उरू पटेल की एक फिल्म में आमिर हनुमान की भूमिका निभाएंगे । लेकिन वे हनुमान का जो वानर रूप प्रचलित है उसमें नजर नहीं आएंगे। वे इसमें एक सुपरहीरों की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर ऊंचे-ऊचे पर्वतों को लांघते व मॉडर्न राम की आज की दुनिया के रावण से बचाते नजर आएंगे। फिल्म में हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स व गैरी ओल्डमैन राम व रावण के किरदार निभाएंगे। फिल्म में सीता की भूमिका पहले शिल्पा शेट्टी निभाने वाली थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को छोड दिया है। अब सीता की भूमिका के लिए एक नया इंटरनेशनल चेहरा ढूंढा जा रहा है। आमिर काफी दिनों से सुपरहीरो वाली भूमिका करना चाह रह थे। खासकर रितिक रोशन के क्रिस व किंग खान की आने वाली फिल्म "रा. 1" (इस फिल्म में शाहरूख ने स्पाइडरमैन के देशी रूप में नजर आएंगे) आमिर काफी शिद्दत से ऎसे रोल का इंतजार कर रहे थे।