नई दिल्ली। एक अप्रैल के बाद बचत खाते मे मौजूद धनराशि पर प्रतिदिन ब्याज मिलेगा। अभी तक बचत खातों पर बहुत कम ब्याज मिल रहा है। एक अप्रैल से लागू होने वाले नए बैंकिग नियमों के तहत बैकों को अपने बचत खाता उपभोक्ताओं को उनके खाते में उपलब्ध धनराशि पर रोजाना ब्याज देना पडेगा। बैकिंग उद्योग सूत्रों के मुताबिक अभी बचत खाते पर ब्याज की गणना के लिए बैंक महीने की दस तारीखें से लेकर अंतिम तारीख के बीच खाते में मौजूद अल्पतम धनराशि पर 3.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देते है। इसमें सैलेरी वाले एंकाउट धारकों को ब्याज देते है। इसमें सैलरी वाले एकांउट में एक से दस तारीख के बीच सैलरी स्थानांतरित होती है। दस तारीख तक पहुंचते-पहुचते सैलरी खम्त्म होने लगती है। इसमें बैकों की ब्याज गणना के समय खाते में बहुत कम धनराशि बचती है और लोगों को बहुत कम ब्याज मिलता है। नए नियम आने के बाद बैकों को एक तारीख से हर दिन खाते में मौजूद धनराशि का हिसाब रखना पडेगा। दसमें सैलरी आने वाले दिनों में तो ब्याज ठीक मिल जाएगा। और बाद में जब सैलरी निकाल ली जाएगी तो ब्याज कम हो जाएगा।