कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर में कफ्र्यू में चार घंटे की ढील

श्रीनगर। शहर के अशांत आंतरिक इलाकों को छोडकर अधिकारियों ने श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कफ्र्यू में चार घंटे की ढील देने की घोषणा की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर शहर के दक्षिणी, पूर्वी ओर पश्चिमी क्षेत्रों में कफ्र्यू में अपराह्न तीन से शाम सात बजे तक ढील दी गई है। श्रीनगर में गत 12 सितंबर को कफ्र्यू लगाया गया था। बडे पैमाने पर हिंसा के बाद समूची घाटी में अगले दिन कफ्र्यू लगा दिया गया। यह दूसरा मौका है जब अधिकारियों ने विगत दस दिनों में कफ्र्यू में ढील देने की घोषणा की है। श्रीनगर शहर में चरणबद्ध तरीके से शनिवार को कफ्र्यू में ढील गई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें