उज्जैन : स्कूल बस नदी में गिरी, आठ बच्चों सहित एक टीचर की मौत
Nov 9, 2009 4:29 AM
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी में स्कूल बस पलट जाने से 8 बच्चों और 1 टीचर की मौत हो गई। ये बच्चो रतलाम के एक स्कूल के छात्र थे। ज्ञात हो कि स्कूल बस में कुल 33 बच्चे और 2 टीचर सवार थे। ये सभी लोग उ”ौन घुमकर रतलाम लौट रहे थे। नदी पार करने के लिए बस एक पुल से गुजर रही थी। ये पुल पुराना था और उसकी हालत बेहर खस्ता थी। पास में नया पुल भी बना था लेकिन कोई बोर्ड न होने से ड्राइवर समझ नहीं पाया कि कौन सा पुराना। पुराने पुल पर बस जैसे ही आगे बढी, पुल टूट गया और बस नदी में गिर गई। सभी उज्जैन घूमकर वापस रतलाम जिले के ताल जा रहे थे जहां के सरस्वती शिशु मंदिर में ये सभी पढ़ते थे। रात के लगभग 9 बजे यह बस शिप्रा नदी में गिर गई थी। उज्जैन के कलेक्टर अजातशत्रु श्रीवास्तव ने सभी मृतकों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायतादी है। सभी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।