कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

माहौल खराब करने वालों के नाम उजागर करूंगा: युसुफ

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि वे कुछ ही दिनों में राष्ट्रीय टीम के उन खिलाडियों के नाम उजागर करेगे। जिन्होने ड्रैसिंग रूम के माहौल को दूषित किया।> युसुफ ने कहा दो या तीन खिलाडी ऎसे है जो टीम में हालात खराब कर रहे है। मै उनके नामों का खुलासा जल्दी ही करने जा रहा हूं। यूसुफ ने पहले कहा था कि एक खिलाडी ऎसा है जो टीम की एकता को खराब करने में लगा हुआ है। लेकिन उन्होने उस खिलाडी का नाम बताने से इंकार कर दिया और कहा कि टीम प्रबंधन भी उसके विचारों से सहमत है। युसुफ ने एक चैनल से कहा कि मौजूदा टीम में बल्लेबाजी कौशल का अभाव है और अगर समेटने में कामयाबी नही मिल पायेगी। युसुफ ने कहा कि इस समय पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम सबसे कमजोर है। उन्होने कहा कि उन्हें मौजूदा क्रिकेट बोर्ड से किसी प्रकार की शिकायत नहीं है लेकिन पिछले बोर्ड अध्या नसीम अशरफ के समय स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें