कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नहीं मिलेंगे करीना और शाहिद

मुंबई। निर्माता बोनी कपूर की लंबे समय से अटकी फिल्म मिलेंगे-मिलेंगे के प्रमोशनल गीत की शूटिंग के लिए करीना कपूर ने इनकार कर दिया है। मालूम हो कि करीना ने पहले इस गीत के लिए अपनी रजामंदी दे दी थी, लेकिन अब वे पलट गई हंै और उन्होंने पूर्व बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ कैमरा फेस करने से इनकार कर दिया है।
माना जा रहा है कि करीना शाहिद के साथ शूटिंग करने का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। संभव है कि करीना को यह डर सता रहा है कि इस तरह कहीं पुराने प्रेम की चिंगारी फिर न भडक जाए। इसलिए करीना ने फिल्म के प्रमोशन के लिए भी शाहिद के साथ मंच साझा करने से मना कर दिया है। यह तब है जब करीना की तरफ से शाहिद संग शूटिंग करने की संभावना को देखते हुए बोनी ने हिमेश रेशमिया से एक गीत भी संगीतबद्ध करा लिया था। ऎसे में अब करीना के इनकार के बाद वह गीत एक नई लडकी और शाहिद पर फिल्माया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें