कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यूएस ओपन के चौथे दौर में सेरेना

न्यूयार्क, 5 सितंबर। यूएस ओपन खिताब बरकरार रखने की दिशा में सेरेना विलियम्स को एक और सफलता मिली। मारिया जोस मार्तिनेज सांचेस को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। सेरेना ने 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की है। उसका सामना स्लोवाकिया की डेनियला हंतुचोवा से होगा जिसने अमेरीका की वानिया किंग को 6-2, 6-2 से मात दी। अच्छा प्रदर्शन कर रही इटली की फ्लाविया पेनेता भी अंतिम 16 में पहुंच गई। उसने कनाडा की अलेक्जांद्रा वोजनियाक को 6-1, 6-1 से पराजित किया। उसकी हमवतन फ्रांसेस्क्ा शियावोन भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जिसने आठवीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया अजारेका को 4-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। रूस की साववीं वरीयता प्राप्त वेरा ज्वोनारेवा ने अपनी हमवतन एलेना वेसनिना को 6-2, 6-4 से हराया। वहीं चीन की लि ना ने रूस की मारिया किरिलेको को 6-4, 6-2 से हराकर एशियाई चुनौती बरकरार रखी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें