भारत समाचार
बचत खाता पर अब दैनिक आधार पर मिलेगा ब्याज

इस अधिसूचना के मुताबिक बचत खाते में जितने दिन पैसा जमा रहेगा, उस पर उतने ही दिन का ब्याज देय होगा। अब तक बैंक माह की 11 तारीख से माह के अंत तक आपके खाते में जमा न्यूनतम राशि पर ब्याज देते आए हैं, मगर एक अप्रैल से यह ढर्रा बदलेगा।
रिजर्व बैंक के इस सुझाव पर पहले बैंक आनाकानी कर रहे थे। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने इस प्रस्ताव पर अमल टालने या बचत खाते पर ब्याज दरें घटाने का अनुरोध किया था। उसका कहना था कि इससे बैंकों के मुनाफे पर असर प़डेगा। लेकिन 19 फरवरी को जारी अपने अधिसूचना में रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि बैंकों को दैनिक आधार पर ब्याज देना ही होगा।




















