भारत समाचार
आर्थिक सर्वेक्षण पेश: पेट्रो उत्पादों की कीमतें बढ़ाने की सिफारिश

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि कच्चो तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के इस परिदृश्य में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों के मौजूदा स्तर को बनाए रखना राजकोषीय दृष्टि से बहुत समय तक व्यवहार्य नहीं हो सकता। हालांकि समीक्षा में साथ ही कहा गया है कि कीमतों में वृद्धि का मुद्रास्फीति के स्तरों पर प्रभाव पडेगा। कच्चो तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 2010 में बढकर 77 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गई जो 2009 के जनवरी से मार्च की अवधि में 44 डालर प्रति बैरल थीं।




















