कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बेंगलुरू टेस्ट: अस्टे्रलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

बेंगलुरू। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में शनिवार को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो रहा यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था। दूसरे टेस्ट मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और गौतम गंभीर अनफिट होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को टीम में जगह दी गई है। पहले मैच में गेंद और बल्ले से जौहर दिखाने वाले ईशांत शर्मा भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एस. श्रीसंत टीम में शामिल किए गए हैं। इस मैच से पुजारा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हो रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें