नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विशेष तौर पर बनवाए गए खेलगांव और अन्य आयोजन स्थलों पर घूमते करीब 100 कुत्तों को गुरूवार को पक़डा गया।
इस काम में दिल्ली नगर निगम का सहयोग करने वाली गैर सरकारी संस्था "फे्रंडीकोस सोसाइटी फॉर द इरैडिकेटिंग ऑफ द क्रूएल्टी टू एनिमल्स" (एसईसीए) के सह-संस्थापक गौतम बारत ने बताया, ""खेलों के समापन पर इन कुत्तों को वहीं छो़ड दिया जाएगा, जहां से इन्हें पक़डा गया है। इस दौरान इन्हें गाजीपुर श्वान वंध्यीकरण केंद्र में रखा जाएगा।"" उन्होंने बताया कि ये कुत्ते खेलगांव और अन्य स्थलों में यहां-वहां भटक रहे थे। इससे खेल में हिस्सा लेने वाले देशों ने चिंता जताई थी। खेल के सभी 17 आयोजन स्थलों से इन्हें पक़डा जा रहा है। कुत्तों को पक़डने में दो एंबुलेंस के साथ छह लोगों को लगाया गया है। दिल्ली नगर निगम के सूत्रों के अनुसार दिल्ली में 280,000 से अधिक अवारा कुत्ते हैं।





















