नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल गांव को यदि इंग्लैड के दलप्रमुख से ही थम्स अप मिल जाए तो इसमें बडी खुशी की बात भारत के लिए और क्या हो सकती है।
खेल गांव को देख गदगद हो गए है क्रेग हंटर। इतना तक कह दिया कि यह खेल गांव तो 2012 लंदन ओलंपिक के खेल गांव को चुनौती देगा। क्रेग हमें खेल गांव में बनाई गई आलीशान किचन की लॉबी में मिले। वहीं उनसे बात हुई। उनके चेहरे से खुशी साफ झलक रही थी। वाकई खेल गांव बना ही इतना खूबसूरत है। कहते है, यह खेल गांव तो बीजिंग ओलंपिक से भी अच्छा है। शानदार, खुला-खुला, हरा-भरा और सभी उपकरण सलीके से सेट किए गए है। वैसे जितने नए खेल गांव बनते है उनमें सुविधाएं पहले से बेहतर होती है। क्रेग पिछले चार दिन से यहां है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और अन्य अधिकारियों से उनकी कई बैठक हो चुकी है। कहते है कि जब तक हमारे एथलीट यहां आते है हम सबकुछ पूरी तरह से सेट कर देना चाहते है। हमारी जो चिंताए थी उस बारे में हमने आयोजन समिति को अवगत करा दिया है। दिल्ली में फैल रहे डेंगू वगैरह से क्या खिलाडी चिंतित है, पूछने पर उन्होंने कहा कि दुनिया में हर जगह कुछ न कुछ समस्या रहती है। वैसे हमने एथलीटों से इस बारे में सचेत रहने को कहा है। एथलीटों को पहले ही ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
भारत समाचार
बीजिंग-लंदन से अच्छा है दिल्ली का खेल गांव





















