भारत समाचार
आईएमएफ से सोने की खरीद

शिवसेना के संजय राउत, गोविंदराव आदिक, रणजीत सिंह, विजय सिंह, मोहिते पाटिल द्वारा पूछे गये प्रश्नों के लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री रमो नारायण मीना ने राज्यसभा को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 31,463 करोड रूपये की कीमत पर 200 मीट्रिक टन सोने की खरीद की हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने यह खरीद अपने आरक्षित भंडार की प्रबंधन प्रक्रिया के अंतर्गत की हैं। उन्होंने बताया कि इस खरीद से भारतीय रिजर्व बैंक की स्वर्ण धारिता बढकर 557.7 मीट्रिक टन हो गई हैं। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 6.1 प्रतिशत बैठता हैं। विश्व स्वर्ण परिषद से प्राप्त आंकडों के अनुसार भारत अब विश्व में आधिकारिक स्वर्ण धारिता वाला दसवां सबसे बडा देश हैं।




















