भारत समाचार
अमेरीकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे सानिया-सोमदेव

भारतीय टेनिस महिला खिलाडी सानिया ने कहा है कि कई सालों तक भारत से मै अकेली खिलाडी थी, जो ग्रैड स्लैम के मुख्य मुकाबलों में खेल रही थी। 22 वर्षीय सानिया ने कहा कि इस साल सोमदेव का खेल देखकर वह बहुत खुश है और ग्रैड स्लैम के दूसरे राउंड में भारत के दो खिलाडी है। ऎसा भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडेरेशन ने भी इस बात की पुष्टि की है।
देववरमन ने कहा कि मै नहीं चाहता कि मुझे अपनी ही नजर लगे, लेकिन मुझे अच्छा लग रहा है। मैने कुछ अच्छी जीत हासिल की है। देववरमन का कहना है कि उनको इस बात से बहुत आत्मविश्वास मिल रहा है कि वह बाहर आकर किसी के साथ भी खेल सकते है।




















