भारत समाचार
जसवंत नहीं छोडेंगे लोक लेखा समिति अघ्यक्ष पद

लोकसभा में पार्टी की उपनेता सुषमा स्वराज और एसएस अहलुवालिया ने सिंह से मुलाकात करके उनसे आग्रह किया था कि पार्टी चाहती है कि वह पीएसी का अघ्यक्ष पद छोड दें। पार्टी में रहते सिंह को यशवंत सिन्हा और गोपीनाथ मुंडे के साथ भाजपा ने पीएसी के सदस्य के रूप में नामित किया था।
संसदीय परम्परा के अनुसार सिंह के इन तीनों में सबसे वरिष्ठ होने के नाते उन्हें इस समिति का अघ्यक्ष बनाया गया था। मगर इसके कुछ ही दिनों बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। पीएसी की अघ्यक्षता संसदीय परंपरा के अनुसार मुख्य विपक्षी दल को दिए जाने की है।




















