कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईबीएम और ऑरेकल की नजर केरल में टेक्नोपार्क पर

तिरूवनंतपुरम। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की वैश्विक कंपनियां आईबीएम और ऑरेकल यहां स्थित प्रौद्योगिकी पार्क में इकाई शुरू करने की योजना बना रही हैं।

प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों कंपनियों ने पार्क में अपनी इकाइयां लगाने के लिए बातचीत शुरू की है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ""हमें लगता है कि इन कंपनियों की रणनीति दूसरी श्रेणी के शहरों में पहुंच बढ़ाने की है और वे देश में प्रौद्योगिकी पार्को के बारे में गंभीरता से विचार कर रही हैं। हमें उनसे काफी सकारात्मक संकेत मिले हैं। यदि ऎसा होता है तो यह प्रदेश में उद्योग के विकास के लिए ब़डी कामयाबी होगी।"" प्रौद्योगिकी पार्को की स्थापना 1990 के दशक में की गई थी और अब यहां इंफोसिस और टीसीएस सहित 185 सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की इकाइयां लग चुकी हैं जिनमें 30,000 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि आईबीएम और ऑरेकल 4,000 लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयों की स्थापना पर विचार कर रही हैं। इन योजनाओं के शुरू होने पर केरल में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का तेजी से विस्तार होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें