कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय फुटबाल का भविष्य काफी अच्छा: भूटिया

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा कि टीम में अनेक युवा प्रतिभाशाली खिलाडियों की मौजदूगी के कारण इस खेल में भारत का भविष्य काफी अच्छा है।
भूटिया ने कल यहां नाइकी द्वारा टीम की नई जर्सी लांच किए जाने के मौके पर कहा। उन्होंने कहा कि जिस सधे अंदाज से आगे बढ रहे है उससे मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय फुटबाल का भविष्य सुनहरा है। फुटबाल में पांच साल पहले से ज्यादा परिवर्तन आ गया है। इस अवसर पर दूसरे स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री, मेहराजुद्दीन वादू, महेश गवली और एन पी प्रदीप भी उपस्थित थे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव अल्बर्टो कोलासो भी इस अवसर पर मौजूद थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें