पेरिस, 5 सितंबर। एक स्वैच्छिक सेवानिवृति योजना के जरिये एयर फ्रांस 1500 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है। वैश्विक आर्थिक मंदी से कंपनी की वित्तीय हालत खराब हुई है। एयर फ्रांस ने एक बयान में कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से कंपनी का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिसे घ्यान में रखते हुए कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी की है। कंपनी ने कहा कि वह कर्मचारियों के प्रतिनिघियों को योजना का ब्योरा 21 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक में सौपेंगी।